लखनऊ

सीएम आवास के सामने केरोसिन डालकर महिला ने खुद को लगा दी आग

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों से परेशान महिला ने की सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश

लखनऊApr 03, 2018 / 05:33 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ. देश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार कमर तोड़ काम कर रही है लेकिन मनचले किसी की सुनने वाले कहां। राजधानी लखनऊ में ऐसा भयावह दृश्य देखने को मिला। एक दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने खुद पर केरोसिन डालकर खुदखुशी करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और उनको न्याय दिलाने की बजाय पुलिस उनकी शिकायत को हल्के मे ले रही है।
यह है पूरी बात

पीड़िता के मुताबिक दो साल पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन दो साल से पुलिस आनाकानी कर रही है। लापरवाही इस कदर हो रही है कि उनके केस को दबाने का प्रयास किया गया है।
सीएम आवास के पास की आत्मदाह की कोशिश

दो साल से किसी तरह इस केस को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने जब पीड़िता की बात को नकार दिया, तो परेशान होकर पीड़िता ने कालीदास मार्ग स्थित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला ने केरोसिन डालकर खुद को जलाने की कोशिश की है। महिला की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सीबी सिंह दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना महिला के परिवारीजनों, बाराबंकी के सीओ सिटी और असंदरा थाने के इंस्पेक्टर को दी।

आवास पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला इतनी बुरी तरह से जली हुई कि डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया है। पहले दिखाई गयी लापरवाही में अब पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.