scriptVideo अखिलेश सरकार में भर्ती हुई महिला अफसर ने माना घूस देकर पाई थी नौकरी ! | women accepts giving bribe in return of government job | Patrika News

Video अखिलेश सरकार में भर्ती हुई महिला अफसर ने माना घूस देकर पाई थी नौकरी !

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2017 05:29:47 pm

Submitted by:

Dikshant Sharma

महिला ने माना कि पैसे देकर बनी राजस्व निरक्षक

anamika yadav

anamika yadav

लखनऊ। पिछली सरकार के दौरान हुई उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बार सवाल कोई विपक्षी दल नहीं बल्कि खदु लखनऊ नगर निगम में राजस्व नीरक्षक पद पर तैनात एक महिला ने खड़ा किया है।
नगर निगम में कुछ समय पहले तैनात हुई राजस्व निरीक्षक अनामिका यादव का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनामिका की ओर से खुद ये कहा जा रहा है कि गलत तरीके से उसने परीक्षा पास की है। अनामिका ने वीडियो में यहां तक माना है कि उसको 2016 में हुई राजस्व निरीक्षक की परीक्षा की आंसर शीट पहले ही मिल गई थी। वीडियो में वह घूस देने की भी बात कह रही है।
इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त उदयराज सिंह से भी की गयी है। शिकायत गुमनाम पत्र के ज़रिये हुई है। पत्र में लिखा गया है कि मामला आलमबाग के रेस्टुरेंट का है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच अपर नगर आयुक्त नंदलाल को सौंप दी गयी है। वहीँ आरोपी महिला का पक्ष है कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।
अनिमाका का पक्ष
अनामिका यादव ने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे कानपुर निवासी सत्येंद्र यादव साजिशकर्ता है। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। उसने सतेंद्र के खिलाफ आलमबाग थाने में तहरीर दी है।
होगी जांच
नगर आयुक्त ने बताया कि अनामिका यादव पुत्री रामहेत यादव के खिलाफ शिकायत की गई है। अनामिका का परीक्षा अनुक्रमांक 00097774 था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गयी परीक्षा में पास होने के बाद शासन की ओर से उसे नगर निगम लखनऊ में तैनाती दी गई थी। जांच अपर नगर आयुक्त नंदलाल को सौंप दी गयी है।
वीडियो में बताया पूरा मामला
अनामिका वीडियो से अनजान थी। उसने सामने बैठे दो व्यक्तियों को बतया कि उसका सिलेक्शन कैसे हुआ। अनिमकी से पहले प्रश्नपत्र में कुल 150 सवाल पूछे गए थे जिनमें से उसने 135 का सही जवाब दे दिया था। दूसरे प्रश्नपत्र में उससे 25 सवाल पूछे गए जिसमें 22 सवालों के सही जवाब दे दिये थे। ख़ास बात ये थी इन सवालों के सही जवाब वाली आंसर शीट अनामिका को पहले ही मिल गयी थी। इसके लिए उसने घूस दी थी। वीडियो में अनामिका ये भी स्वीकार रही है कि सिफारिश से परीक्षा पास कर के राजस्व निरीक्षक की नौकरी मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो