लखनऊ

महिलाओं को मिलेगी 18000 रुपये पेंशन, चुनाव से पहले किया ऐलान

Pension for women सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पार्टी आजमगढ़ की गोपालपुर कन्नौज की छपरा मऊ और मैनपुरी की सदर व करहल सीट को अखिलेश के लिए बेहतर मान रही है। यादव आगामी विधानसभा चुनाव में इन विधानसभा सीटों से ताल ठोक सकते हैं। ‌

लखनऊJan 20, 2022 / 04:02 pm

Prashant Mishra

Pension for women आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां तमाम तरह के दावे कर रही हैं। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनी तो प्रदेश में फिर से समाजवादी पेंशन योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 50 लाख महिलाओं को हर साल ₹18000 रुयये की पेंशन दिए जाएंगे। इसी के साथ महिलाओं के लिए कई और योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। घोषणा के दौरान अखिलेश यादव ने खुद को विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं। पार्टी अखिलेश यादव के लिए स्वीट चयन करने में लगी हुई है। बीते लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेगे।
Pension for women सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पार्टी आजमगढ़ की गोपालपुर कन्नौज की छपरा मऊ और मैनपुरी की सदर व करहल सीट को अखिलेश के लिए बेहतर मान रही है। यादव आगामी विधानसभा चुनाव में इन विधानसभा सीटों से ताल ठोक सकते हैं। ‌
मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। भाजपा में भी समाजवाद पहुंच गया है नेताजी मुलायम सिंह ने उन्हें भाजपा में न जाने के लिए बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। सभी को खुद के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। खुशी है कि जिन्हें हम टिकट नहीं दे पा रहे उन्हें भाजपा टिकट दे रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हैं। बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। जिसमें हमें स्वामी प्रसाद मौर्या, दारा सिंह चौहान शामिल हैं। वही, मुलायम सिहं यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने से राजनीति तेज हो गई है। ‌
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.