scriptमंत्री रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर महिला ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल, फिर…..। | women suicide attempt in front of Rita bahuguna joshi house lucknow | Patrika News

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर महिला ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल, फिर…..।

locationलखनऊPublished: Oct 16, 2017 11:02:41 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

कैबिनेट मंत्री के आवास के सामने बेटे की खातिर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास।

Every woman in India against violence

dr rita bahuguna joshi

लखनऊ. राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने प्रदेश सरकार में महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के सरकारी आवास के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। महिला ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। यह सब देख मौके पर हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने उस पर काबू किया और पुलिस के पहुंचने पर उसे खुद को आग लगाने से रोका गया।

मंत्री आवास पर आत्महत्या का प्रयास
पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के राजकीय आवास 8 राज भवन कॉलोनी के समाने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री के पीएसओ अवध नरेश पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला खुद को आग लगाने का प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़ें

इस एयरपोर्ट पर “फ्लाइट की जगह जानवर लगाते हैं दौड़”, होगा ये अहम बदलाव

जिसकी पहचान गिरजा देवी पांडेय (70) के रुप में हुई। जो कि इलाहाबाद की रहने वाली है। शाम को छह बजे के करीब उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने मौक पर पहुंच महिला को रोक लिया और थाने ले आई।

यह भी पढ़ें

आखिर मां ने ऐसा क्या किया, बेटी ने बाबा की कब्र पर खुद को लगा ली आग

बेटे के लिए कर रही थी फरीयाद
जानकारी के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि गिरजा देवी पांडे के बेटे अरुण कुमार पांडेय के खिलाफ इलाहाबाद जनपद में कई मुकदमें दर्ज है। महिला का आरोप है कि उसे फर्जी मुकदमों में फसाया गया है। वह अपने बेटे के खिलाफ सभी आरोप निरस्त करवाना चाहती थी। इसलिए वह मंत्री से अपने बेटे की पैरवी करने वहां पहुंची थी। लेकिन उसकी सुनवाई न होने से महिला ने यह कदम उठाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो