लखनऊ

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कई लिए गए हिरासत में

लखनऊNov 24, 2020 / 09:27 pm

Ritesh Singh

पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

लखनऊ, आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। पार्टी ने महिलाओ को सुरक्षा देने में नाकाम रही आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफे की मांग करी। लखनऊ के परिवर्तन चौक पर हुए प्रदर्शन में महिला विंग सैकड़ो कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर कई गिरफ्तारियां की। गिरफ्तार होने वालो में प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, युथ विंग के जिला अध्य्क्ष ललित बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्य्क्ष काजी इमरान लतीफ़ और बीकेटी विधान सभा अध्य्क्ष पंकज यादव। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज कर महिला कार्यकर्ताओ के साथ बदसलूकी भी की।
आम आदमी पार्टी ने मांग की कि जब योगी जी उत्तर प्रदेश की बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें उनके पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, योगी जी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
ऐसा ही प्रदर्शन सूबे के अलग अलग ज़िलों में किया गया जिसमे मुख्य रहे गाजियाबाद, गोरखपुर, कासगंज, मेरठ, मथुरा, बरेली, फ़िरोज़ाबाद, संतकबीर नगर, अलीगढ, इटावा, फरुखाबाद, मुज़्ज़फरनगर, अमेठी, संभल , अमरोहा, महराजगंज, रामपुर, कानपुर, जालौन। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दे कर आदित्यनाथ सर्कार की बर्खास्तगी की मांग की गयी।

Home / Lucknow / महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.