scriptबाल श्रम व मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यशाला का हुआ आयोजन | Workshop organized against child labor and human trafficking | Patrika News

बाल श्रम व मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यशाला का हुआ आयोजन

locationलखनऊPublished: Nov 19, 2019 04:24:28 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।

बाल श्रम व मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाल श्रम व मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ ,एक्शनएड संस्था द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु संचालित स्टार परियोजना के अंतर्गत चलाये जा रहे तहसील व ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के संदर्भ में आज तहसील सदर जनपद-लखनऊ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का संचालन एक्शनएड से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अमरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिसमें एक्शनएड संस्था के बारे में व परियोजना व उसके कार्य क्षेत्र के बारे में बताया।

इसी क्रम में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी ओ०पी० मौर्या के द्वारा बाल श्रम उन्मूलन, बाल श्रम अधिनियम 2016 और मानव तस्करी की रोकथाम हेतु तथा पुनर्वासन हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। नया सवेरा से रागिनी सक्सेना बाल श्रम को लेकर गठित ब्लॉक स्तरीय संरक्षण समिति व उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रकाश गुप्ता ने बाल श्रम उन्मूलन व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया तथा बाल श्रम उन्मूलन हेतु एक व्यापक स्तर पर कार्य करने तथा बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को दायित्वों को निर्वहन हेतु संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम का समापन तहसीलदार शम्भू के द्वारा किया गया और यह कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अकसर होते रहने चाहिये। जिससे बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन होता रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रफ़ुल्ल रंजन श्रीवास्तव, एक्शनएड से जिला समन्यक प्रमोद कुमार पान्डेय, तहसील सदर के सभी राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) सभी ब्लॉको के बी०डी० ओ० खंड शिक्षा अधिकारी व कर्मचारी व संबंधित थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो