आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी में योग की परंपरा युगों पुराना हैं। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अलसुबह सूर्योदय के साथ ही योग करके निरोग रहने की कामना के साथ ही उत्तरवाहिनी माँ गंगा के तट और गंगा घाटो के साथ ही पार्कों और घरों पर काशीवासियों ने योगासन किए। शहर में प्रमुख आयोजन नमो घाट पर सुबह सूर्योदय के साथ ही मनाया गया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके अलावा शहर के गणमान्यव लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी नमो घाट पर योग किया।
योगी ने दिया योग से शरीर और मन को स्वस्थ रखने का मंत्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग मनुष्य को केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं बनाता बल्कि यह सामाजिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करता है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने भी में मदद करता है। इस बार के योग दिवस की थीम 'मानवता के लिए योग' है।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था। जिसका प्रस्ताव सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। जिसे आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है।