script

योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग का नए साल 2018 का कलेंडर किया जारी

locationलखनऊPublished: Dec 16, 2017 06:16:23 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होमगार्ड विभाग का नए साल 2018 का कलेंडर जारी कर दिया गया है।

up home guard

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होमगार्ड विभाग का नए साल 2018 का कलेंडर जारी कर दिया गया है। होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री अनिल राजभर व डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार ने होमगार्ड विभाग के लोगो का स्मृति चिन्ह सीएम योगी को सौंपा है। होमगार्ड स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को राज्यमंत्री और डीजी ने सम्मानित किया।

प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन

शहर में होमगार्ड स्थापना दिवस के सफलता पूर्वक संपन होने के बाद विभाग की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह एवं स्मारिका भेंट की गई। शुक्रवार को आलमबाग में स्थित होमगार्ड मुख्यालय में होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर और डीजी डॉ. सूर्य कुमार की अगुवाई में प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रदर्शन करने वालों को दिए गए प्लाटून

रैतिक परेड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्लाटूनों में पहला स्थान प्लाटून कमाण्डर नीरज कुमार की अगुवाई वाली प्लाटून नम्बर 3 को मिला है। दूसरा स्थान प्लाटून कमाण्डर अर्चना शर्मा की अगुवाई वाली महिला प्लाटून को दिया गया। जबकि तीसरा स्थान प्लाटून संख्या 3 व 8 को संयुक्त रुप से प्लाटून मिला है।

जवानों को किया सम्मानित

इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के तहत महिला रस्साकसी में निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव की टीम, ब्लॉक आर्गनाइजर हुना खान व पुरुष रस्साकसी में विजयी रही। बालीवाल में बीओ राजेश कुमार टीम विजेता के रूप में रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लखनऊ मण्डल को पहला, दूसरा वाराणसी तथा तीसरा स्थान मेरठ व फैजाबाद को मिला है। विभागीय राज्यमंत्री अनिल राजभर ने विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया है।


प्रभावी एवं गतिशील बनाने का रहा प्रयास

राज्यमंत्री राजभर ने आतंकवाद, नक्सलवाद व साम्प्रदायिक दंगों के अलावा यातायात, गश्त, परीक्षा, चुनाव एवं सुरक्षा संबंधी शस्त्र ड्यूटियां करने वाले जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होमगार्ड्स विभाग को दूसरे वर्दीधारी बलों के समान सशक्त, प्रभावी एवं गतिशील बनाने का प्रयास है।

ट्रेंडिंग वीडियो