Yogi Adityanath Birthday: 51 साल के हुए मुख्यमंत्री योगी, दिलचस्प है अजय सिंह बिष्ठ से योगी बनने की कहानी
लखनऊPublished: Jun 05, 2023 09:41:58 am
Yogi Adityanath Birthday: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए हैं। आइये जानते हैं विज्ञान से स्नातक छात्र के गोरखनाथ पीठ के महंत और फिर यूपी का सीएम बनने की कहानी।


मुख्यमंत्री योगी आज 51 साल के हो गए हैं।
CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून यानी आज 51 साल के हो हो गए हैं। हालांकि सीएम योगी जन्मदिन नहीं मनाते हैं, लेकिन उनके समर्थक जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भव्य आयोजन करते हैं। आज उनके जन्मदिन दिन के मौके पर हम आपको उत्तराखंड से गोरखपुर पहुंचने, संत से गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी, फिर सांसद और इसके बाद दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक के सियासी सफर के बारे में बताएंगे।