scriptसरकारी खर्च पर होगा उन्नाव पीड़िता का इलाज, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश | Yogi Adityanath statement over unnao rape victim burnt alive case | Patrika News

सरकारी खर्च पर होगा उन्नाव पीड़िता का इलाज, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

locationलखनऊPublished: Dec 05, 2019 02:21:29 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाये जाने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता को सरकारी खर्च पर हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं…

Yogi Adityanath

सरकारी खर्च पर होगा उन्नाव पीड़िता का इलाज, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

लखनऊ. उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाये जाने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़िता को सरकारी खर्च पर हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाये। मुख्य़मंत्री ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही लखनऊ के कमिश्नर और आईजी को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर आज शाम तक मामले की रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा उत्तर प्रदेश सरकार का कर्तव्य है। दुष्कर्म की घटना सभ्य समाज पर कलंक है। ऐसे अनाचारियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। ऐसे मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही भी अक्षम्य है। गुरुवार सुबह जेल से जमानत पर छूटे गैंगरेप के आरोपितों ने साथियों संग मिलकर पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। मामले में पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने पर बोले अखिलेश- सामूहिक इस्तीफा दे योगी सरकार



https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogioffice/status/1202503051757707265?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो