scriptमंत्रिमंडल विस्तार को लोकर सबसे बड़ी खबर, राज्यपाल आनंदी बेन ने जारी किया ये कार्ड, दी सबसे बड़ी सूचना | yogi cabinet expansion on wednesday in rajbhawan | Patrika News

मंत्रिमंडल विस्तार को लोकर सबसे बड़ी खबर, राज्यपाल आनंदी बेन ने जारी किया ये कार्ड, दी सबसे बड़ी सूचना

locationलखनऊPublished: Aug 20, 2019 04:32:24 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

आमत्रण पत्र लिखकर मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी

patel

मंत्रिमंडल विस्तार के लोकर सबसे बड़ी खबर, राज्यपाल आनंदी बेन ने जारी किया ये कार्ड

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली की तबीयत खराब होने के चलते टला योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार अब बुधवार को गांधी सभागार राजभवन ११ बजे होगा। इसकी जानकारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी। उन्होंने आमत्रण पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। अब बुधवार को सारे मंत्रियों को लखनऊ बुलाया गया है। अभी योगी सरकार में 20 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। संभावित विस्तार के बाद कुछ स्वतं‌त्र प्रभार वाले मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है तो कुछ को हटाया जा सकता है। वहीं इससे पहले कई मंत्रियों के इस्तीफा भी आ गए है। इसमें अनुपमा जायसवाल, व यूपी के वित्त मंत्री राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल है।
सबसे पहले खबर आई कि प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। पता चला कि बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण राजेश अग्रवाल ने ये फैसला किया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजेश अग्रवाल के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल, मुकुट बिहारी वर्मा, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
नए मंत्री (सभावित सूची)

अशोक कटारिया (एमएलसी )
विद्यासागर सोनकर ( एमएलसी)
उदयभान सिंह (फतेहपुर सीकरी)
कपिल देव अग्रवाल( मुजफ्फरनगर)
अनिल शर्मा ( बुलंदशहर)
पंकज सिंह ( गौतमबुद्धनगर)
संजीव राजा ( अलीगढ़)
नीलिमा कटियार (कानपुर)
दल बहादुर कोरी ( राय बरेली)
आशीष पटेल (अपना दल एस/अनुप्रिया पटेल के पति और एमएलसी )
कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट होने वाले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

महेंद्र सिंह
सुरेश राणा
अनिल राजभर
उपेंद्र तिवारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो