scriptमोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल में इन नामों पर लगा सकते हैं मुहर | yogi Cabinet expansion pdf latest news | Patrika News
लखनऊ

मोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल में इन नामों पर लगा सकते हैं मुहर

-चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली हुए हैं-योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इन नामों पर लग सकती है मुहर

लखनऊJun 03, 2019 / 12:03 pm

Ruchi Sharma

cm yogi adityanath

मोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल में इन नामों पर लगाएंगे मुहर, लिस्ट हुई जारी, बड़ा फेरबदल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2017 में अपने गठन के बाद पहले बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं। जल्द ही बड़े उलटफेर हो सकती है। जानकारी हो कि योगी सरकार में 46 सदस्य हैं, इनमें 24 कैबिनेट व 13 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) है। इनमें से चार मंत्री लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली हुए हैं। इन्ही खाली स्थानों को भरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही फेरबदल कर बड़ा फैसला ले सकते है। इस फेरबदल में कुछ संभावित नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें सबसे पहला नाम एमएलसी अशोक कटारिया का चल रहा है। इस दौड़ में उनका नाम काफी चर्चा में है। वहीं दूसरा नाम एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी मंत्री बनने की रेस में आगे चल रहे हैं। जबकि तीसरा नाम पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर का नाम लिया जा रहा है। उनकी पहचान दलित चहरे के रूप में है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों से संबंधित संसदीय क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन फेरबदल में एक बड़ा मुद्दा होगा।
यह भी पढ़ें

BIG BREAKING- `चुनाव के बाद यूपी सरकार का सबसे बड़ा कदम, किशोरियों के लिए धमाकेदार ऐलान

जानिए, कौन है अशोक कटारिया

मुरादाबाद, बरेली और मेरठ में छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू करने वाले अशोक कटारिया की गिनती पश्चिमी यूपी के तेज तर्रार भाजपा नेताओं में होती है। संघ से जुड़ा रहने की वजह से उन्हें वैचारिक रूप से भी मजबूत माना जाता है। पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोटरों की अच्छी खासी तादाद है।
यह भी पढ़ें

BIG BREAKING- मोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों के लिए किया सबसे बड़ा ऐलान, हुआ सबसे बड़ा बदलाव-

विजय बहादुर पाठक

विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमों का जिलामंत्री चुना गया। विजय बहादुर पाठक की संगठन में मजबूत पकड़ है।
यह भी पढ़ें –BIG BREAKING- घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने ये ऐलान करते हुए किया सतर्क–

ये मंत्री जीते लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव लड़ रहे मंत्रियों में महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद), खादी ग्रामोद्योग, लघु उद्योग, हथकरघा मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर), पशुधन मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (आगरा) और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा (अंबेडकरनगर) शामिल हैं।योगी सरकार बनने के वक्त मंत्री बनने से चूक जाने वाले कुछ विधायकों को भी इस बार मंत्री बनने के आसार है।
cm yogi
मंत्री लिस्ट में इन नामों की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सीएम योगी के शहर गोरखपुर से दो विधायकों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है, जिनमें गोरखपुर से भाजपा के नगर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल और पिपराइच से बीजेपी विधायक महेन्द्रपाल सैंथवार के नामों की चर्चा है।

Home / Lucknow / मोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल में इन नामों पर लगा सकते हैं मुहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो