लखनऊ

नए मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित मंत्रियों ने लिए मुख्यमंत्री के पैर छू कर आशीर्वाद देखें तस्वीरें

8 Photos
Published: August 22, 2019 09:19:12 pm
1/8

राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 18 नए चेहरे हैं। मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं।

2/8

पहले कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को प्रस्तावित था लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया।

3/8

मंगलवार को पूरे दिन नामों को लेकर मंथन चला। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किया है।

4/8

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट के छह मंत्रियों ने शपथ ली

5/8

जिसमे महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरूण, भूपेंद्र सिंह चौधरी बनाए गए। इन नए कैबिनेट मंत्रियो में महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर और भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रमोशन मिला।

6/8

ये पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे। कमला रानी और रामनरेश को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी गई। कमलारानी घाटमपुर ( कानपुर ) और रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी से विधायक हैं।

7/8

इसके बाद छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियो को शपथ दिलाई गयी जिनके नाम नीलकंठ तिवारी, कपिल देव, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल है। जिसमे नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों में कपिल देव, सतीष द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।

8/8

योगी के मंत्रिमंडल में 11 नए राज्यमंत्री भी बनाये गए जिनके नाम है अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरुप शुक्ला, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, राम शंकर सिंह पटेल, अजित सिंह पटेल और विजय कश्यप शामिल है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.