scriptफिनलैंड की मदद से स्मार्ट सिटी व सौर्य ऊर्जा पर काम करेगी सरकार | Yogi governement to work with finland on solar energy and smart cities | Patrika News

फिनलैंड की मदद से स्मार्ट सिटी व सौर्य ऊर्जा पर काम करेगी सरकार

locationलखनऊPublished: Oct 03, 2017 03:10:01 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

प्रदेश में स्मार्ट सिटी के निर्माण व सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार फिनलैंड के साथ मिलकर काम करेगी।

srikant sharma
लखनऊ. प्रदेश में स्मार्ट सिटी के निर्माण व सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार फिनलैंड के साथ मिलकर काम करेगी। राजधानी में फ़िनलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल से ऊर्जा,अक्षय ऊर्जा,बायो फ्यूल,इलेक्ट्रिक वेहिकल्स,स्मार्ट ग्रिड,स्मार्ट सिटी व ईको फ्रेंडली तकनीक पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी मौजूद रहे। फिक्की की ओर से आयोजित इस इंडस्ट्री इंट्रैक्शन में फिनलैंड की 23 कंपनियों ने प्रेजेंटेशन भी दिया। इस डेलिगेशन का नेतृत्व फिनलैंड के पर्यावरण व ऊर्जा मंत्री किम्मो तिलिकेनन ने किया।
ईकोफ्रेंडली तकनीक का होगा इस्तेमाल

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटीज़ के निर्माण में प्रदेश सरकार ईको फ्रेंडली तकनीक का ही इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा प्रदेश में दो साल में दो करोड़ बिजली कनेक्शन देने के साथ ही,ग्रीन एनर्जी,स्मार्ट टेक्नोलॉजी की योजनाओं पर काम चल रहा है। नई सौर ऊर्जा नीति से अगले 5 वर्षों में 10,000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित करेंगे। इसमें रूफ टॉप सोलर पैनल बिजली भी होगी। किसानों को सिंचाई के लिए 10 हजार सोलर पंप बांटे जा चुके हैं। गांवों में 1 लाख 40 हजार सोलर पावर पैक स्थापित हो चुके हैं। बिजली की बचत भी उत्पादन है’, इस सिद्धांत पर चलते हुए किसानों को 5 साल में 10 लाख एनर्जी एफिशिएंट सिंचाई पंप दिए जाएंगे।
जल्द आएगी नई ऊर्जा नीति

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जल्द ही नई ऊर्जा नीति आएगी। इसके तहत 4300 रूफ टॉप प्रोजेक्ट व 5700 ग्रिड कनेक्ट शामिल हैं। स्मार्ट ग्रिड, स्मार्ट मीटरिंग, कास्ट-इफेक्टिव मीटिरिंग पर फोकस है। उन्होंने बताया स्ट्रीट लाइटों को एलईडी बल्बों से बदलने के लिए अभियान चल रहा है। 2.3 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं।
यूपी में असीम संभावनाएं

फिनलैंड के पर्यावरण व ऊर्जा मंत्री किम्मो तिलिकेनन ने कहा कि यूपी में इन्वेस्टमेंट की असीम संभावनाए हैं। हमारे यहां कि कंपनियां यहां इन्वेस्ट करना चाहती हैं। इस दौरान फिनलैंड से आईं फोरटम, नोकिया, कोन, कनवियन लिमिटेड समेत 23 कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो