शत्रु संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए योगी सरकार का एक्शन प्लान तैयार, चलेगा अभियान
लखनऊPublished: Nov 09, 2022 08:52:11 am
उत्तर प्रदेश सरकार शत्रु संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी कर रही है। राज्य में कुल 5,936 शत्रु संपत्तियों में से 1,826 अवैध कब्जे में हैं। इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार शत्रु संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। राज्य में ऐसी 30 फीसदी संपत्तियां अवैध कब्जे में हैं। राज्य में कुल 5,936 शत्रु संपत्तियों में से 1,826 अवैध कब्जे में हैं।