19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में सभी अफसरों और कर्मचारियों की रद्द की गईं छुट्टियां, योगी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

- UP Block Pramukh Election: योगी सरकार ने जारी किया आदेश, यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के चलते रद्द की गईं अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Jul 08, 2021

यूपी में सभी अफसरों और कर्मचारियों की रद्द की गईं छुट्टियां, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

यूपी में सभी अफसरों और कर्मचारियों की रद्द की गईं छुट्टियां, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

लखनऊ. UP Block Pramukh Election: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव खत्म हो गये है। ऐसे में अब स्टेट इलेक्शन कमीशन ने क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुख के चुनाव का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। शासन-प्रशासन से लेकर प्रत्याशियों तक सभी ने इस चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी बीच यह खबर भी सामने आई है कि इस चुनाव के खत्म होने तक अफसरों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। योगी सरकार (Yogi Governement) ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

पांच दिनों तक छुट्टियां रद्द

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश भेजा है। जिसके मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 8 से 12 जुलाई तक सभी अवकाश निरस्त किए गए हैं। छुट्टियां रद्द होने के चलते अफसरों और कर्मचारियों को इस बीच कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए आज नामांकन किए जाएंगे। आज ही नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। उम्मीदवार कल यानी नौ जुलाई को नाम वापस ले सकते हैं। वहीं 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी। जिसके बाद उसी दिन तीन बजे से नतीजे आने तक मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज; अब यूपी में तेज हुईं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग