scriptटूट गए सभी रिकॉर्ड, यूपी में भाजपा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर स्थापित किया नया कीर्तिमान | Yogi government make record by planting more than 9 cr saplings | Patrika News

टूट गए सभी रिकॉर्ड, यूपी में भाजपा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर स्थापित किया नया कीर्तिमान

locationलखनऊPublished: Aug 15, 2018 09:49:53 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

ऐसा कर भाजपा सरकार ने इस मामले में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. सीएम योगी द्वारा पूर्व में एलान किया गया था कि 15 अगस्त को प्रदेश भर में 9 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा और आज आखिर वो हो ही गया। लक्ष्य तो 9 करोड़ पौधे लगाने का था, लेकिन योगी सरकार ऐसा करते-करते अपने निर्धारित लक्ष्य से काफी आगे निकल गई। ऐसा कर भाजपा सरकार ने इस मामले में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यूपी में आज लगे इतने पौधे-

सीएम योगी ने आज सुबह गोरखपुर में पौधारोपण की शुरुआत खुद पौधा लगाकर की थी। वहीं राज्यपाल रामनाईक ने भी इस पहल को गति प्रदान करते हुए पौधारोपण किया। सीएम योगी ने लोगों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील करते हुए उनसे पौधा लगाते वक्त सेल्फि लेने के लिए कहा था। व बेस्ट सेल्फि लेने वाले की तस्वीर शेयर करने व 2 अक्टूबर को उसे पुरस्कार देने का वादा किया था। सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐसे कई लोगों की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिन्होंने आज पौधे लगाए हैं। संभव है कि 2 अक्टूूबर को इन्हीं में से कुछ लोगों को सीएम योगी द्वारा पुरस्कार से नवाजा जाए। वैसे आज प्रदेश भर में लक्ष्य के आगे निकलते हुए 9 करोड़ 51 लाख से भी ज्यादा पौधे लगाए गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके लिए भाजपा सरकार, संगठन और स्वयंसेवी संगठनों समेत पूरी मशीनरी काम पर लग गई थी।
सपा सरकार में लगे थे इतने पौधे-

आपको बता दें इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में वन विभाग की ओर से यूपी में 5 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इतना ही नहीं यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ था। लेकिन अब योगी सरकार ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और मुमकिन है कि गिनीज बुक में अगला नाम उन्हीं का होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो