scriptसंतों, पुजारी व पुरोहितों की सेवा करेगी योगी सरकार, बनाया जाएगा कल्याण बोर्ड | Yogi government will make Kalyan board for old pujari | Patrika News

संतों, पुजारी व पुरोहितों की सेवा करेगी योगी सरकार, बनाया जाएगा कल्याण बोर्ड

locationलखनऊPublished: Apr 21, 2022 11:13:11 am

Submitted by:

Prashant Mishra

Pujari Kalyan board भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे के तहत बुजुर्ग संतो पुजारी, पुरोहितों के कल्याण के लिए प्रदेश में कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तर्ज पर प्रदेश के प्रत्येक जिले का स्थापना दिवस और महोत्सव मनाया जाएगा। प्रत्येक शहर एवं गांव में पारस्परिक एकता और सौहार्द को बढ़ाने के लिए महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताकि सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को सुधार किया जा सके। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी।

seva.jpg
Pujari Kalyan Board उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। एक कदम आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग संतों, पुजारियों व पुरोहितों के कल्याण के लिए कल्याण बोर्ड के गठन का फैसला लिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों को को पर्यटन क्षेत्र में बेहतर विकास करने व उत्तर प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा संकल्प पत्र को पूरा करने के प्रयास

Pujari Kalyan board भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे के तहत बुजुर्ग संतो पुजारी, पुरोहितों के कल्याण के लिए प्रदेश में कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तर्ज पर प्रदेश के प्रत्येक जिले का स्थापना दिवस और महोत्सव मनाया जाएगा। प्रत्येक शहर एवं गांव में पारस्परिक एकता और सौहार्द को बढ़ाने के लिए महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताकि सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को सुधार किया जा सके। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी।
ये भी पढ़े: कोरोना की चौथी लहर का असर शुरु, हाई इम्यूनिटी ही है सुरक्षा कवच, जानें क्या है अपडेट

यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं

राजधानी स्थित एनेक्सी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाएं, उन्होंने पर्यटन रूल्स बोर्ड और सभी जिलों में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के गठन के निर्देश दिए हैं। ‌
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो