लखनऊ

योगी सरकार ने यूपी में फेक न्यूज के तहत अब तक 2,576 मामलों का लिया संज्ञान, की बड़ी कार्यवाही

प्रदेश में अब तक 1,55,70,115 वाहनों की सघन चेकिंग में 72,343 वाहन सीज किए गए।

लखनऊSep 17, 2020 / 10:11 pm

Neeraj Patel

योगी सरकार ने यूपी में फेक न्यूज के तहत अब तक 2,576 मामलों का लिया संज्ञान, की बड़ी कार्यवाही

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में फेक न्यूज के तहत अब तक 2,576 मामलों को संज्ञान में लेते हुए योगी सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। 17 सितम्बर को फेक न्यूज के कुल 08 मामले सामने आए, जिनमें फेसबुक के 07, व ट्विटर के 01 मामले को संज्ञान में लिया गया है। इसकी जानकारी यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दी है।

इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि गृह विभाग द्वारा धारा-188 के तहत 2,26,450 एफआईआर दर्ज करते हुए 4,27,889 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,55,70,115 वाहनों की सघन चेकिंग में 72,343 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 80,91,54,214 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया है। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,37,321 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1242 लोगों के खिलाफ 919 एफआईआर दर्ज करते हुए 446 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फेक न्यूज के तहत अब तक 2576 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। 17 सितम्बर को कुल 08 मामले, जिनमें फेसबुक के 07, व ट्विटर के 01 मामले को संज्ञान में लिया गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19,104 कन्टेनमेंट जोन के 1,217 थानान्तर्गत, 15,29,710 मकानों के 84,99,260 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 51,525 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किए गए लोगों की संख्या 33,543 है।

Home / Lucknow / योगी सरकार ने यूपी में फेक न्यूज के तहत अब तक 2,576 मामलों का लिया संज्ञान, की बड़ी कार्यवाही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.