scriptयोगी बोले- दुनिया के कुछ देशों ने विश्व मानवता को युद्ध दिया है पर भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया | Yogi said that some countries of the world have given war to world hum | Patrika News

योगी बोले- दुनिया के कुछ देशों ने विश्व मानवता को युद्ध दिया है पर भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया

locationलखनऊPublished: May 23, 2023 01:06:39 pm

Submitted by:

Virat Sharma

Lucknow News: सीएम योगी ने कहा भगवान बुद्ध ने वाराणसी के समीप स्थित सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था।

योगी बोले- दुनिया के कुछ देशों ने विश्व मानवता को  युद्ध दिया है पर भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में यही बात पूरी मजबूती के साथ कही थी कि दुनिया के कुछ देशों ने विश्व मानवता को भले ही युद्ध दिया हो, लेकिन भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है।
इसीलिए विश्व भर के बौद्ध समाज के लिए भारत श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है। उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण स्थल यहां अवस्थित हैं। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का दो तिहाई हिस्सा उत्तर प्रदेश में व्यतीत किया था।
आस्था के पावन स्थल उत्तर प्रदेश में हैं: सीएम

सीएम योगी ने कहा भगवान बुद्ध ने वाराणसी के समीप स्थित सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था। श्रावस्ती में सर्वाधिक वर्षावास (चातुर्मास) किये थे। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर भी उत्तर प्रदेश में है। कपिलवस्तु, देवदह, कुशीनगर, संकिसा, अहिछत्र बरेली, कौशाम्बी यह सभी बौद्ध आस्था के पावन स्थल उत्तर प्रदेश में हैं।

प्रदेश को विश्व में एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल बनाते हैं: योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी में बौद्ध धर्म की सुदृढ़ जड़ें और प्रतिष्ठित धार्मिक महत्व के स्थान हैं, जो प्रदेश को विश्व में एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल बनाते हैं। राज्य का पर्यटन ईको-सिस्टम बौद्ध सर्किट टूर के लिए एक सुविधाजनक और सुव्यवस्थित यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो