करौली

बूथ पर यूथ बताएंगे योजनाएं

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रह पार्टी को मजबूती प्रदान करें। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराएं। वे मंगलवार को विनायक रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

करौलीFeb 08, 2017 / 07:37 pm

Abhishek ojha

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रह पार्टी को मजबूती प्रदान करें। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराएं। वे मंगलवार को विनायक रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 सैनी ने कहा कि पार्टी स्तर पर यूथ चला बूथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी जिले के प्रवास पर रहेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो गांव-ढाणी जाएंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया। साथ ही बताया कि प्रत्येक जिले में यूथ चला बूथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह उनका 25वां जिला है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह जादौन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया, प्रधान इंदुदेवी जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, शिवकुमार सैनी, भाजपा नेता जयेन्द्रङ्क्षसह जादौन आदि का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ता नृत्य करते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम का संचालन गोपेश शर्मा ने किया। इस दौरान बबली चतुर्वेदी, विक्रमपालङ्क्षसह जादौन, महाराजङ्क्षसह छाबड़ी, बटरू गुर्जर सहित कई मौजूद थे।
सोनू का अभिनंदन

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले मनोहरपुरा निवासी बालक सोनू माली का भी इस दौरान अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने कहा कि सोनू ने जिले का ही नहीं प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। उसे स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। 
घर का मामला है, घर में सुलझाएंगे

पिछले दिनों जिला प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को निलम्बित भी कर दिया। 
इस सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि घर का मामला है, मिल बैठकर सुलझा लेंगे। जब पत्रकारों ने यह पूछा कि जिलाध्यक्ष ने उस दौरान निलम्बन की विज्ञप्ति क्यों जारी की तो जिलाध्यक्ष चुप्पी साध गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.