scriptजैसे ही बने मुलायम दादा, उनकी समधन को भी मिल गया यह बड़ा तोहफा | Zonal officer became Mulayam Sister-in-law | Patrika News

जैसे ही बने मुलायम दादा, उनकी समधन को भी मिल गया यह बड़ा तोहफा

locationलखनऊPublished: Sep 28, 2018 12:53:11 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

अखिलेश सरकार में एलडीए में उपसचिव के पद पर कार्यरत थीं।
 

mulayam

जैसे ही बने मुलायम दादा, उनकी समधन को भी मिल गया यह बड़ा तोहफा

लखनऊ. मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट हाल ही में नानी बनी थीं अब उन्हें तरक्की भी मिल गई है वह उन्हें अब जोनल अधिकारी बनाया गया है। बतों दें कि अंबी बिष्ट नगर निगम जोन सात में तैनात रहीं हैं। बिष्ट को लंबे इंतजार के बाद जोनल अधिकारी बनाया गया है।
नगर निगम में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सपा के संस्थापक और वर्तमान में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट काफी समय तक जोन सात में तैनात रहीं हैं अब उन्हें लंबे इंतजार के बाद जोन छह का जोनल अधिकारी बनाया गया है। वहीं जोन छह की जोनल अधिकारी बिन्नो अब्बास रिजवी को जोन दो में भेजा गया है। बिन्नो रिजवी लंबे समय से इस जोन में तैनात थीं।
पहले एलडीएम में थीं
बतादें कि बिन्नो रिजवी के स्थानांतरण के लिए एक एमएलसी ने शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। जोन दो में जोनल अधिकारी का प्रभार कर अधीक्षक उमाशंकर गुप्ता को दिया गया था। अब बिन्नों रिजवी को यहां पर भेजकर जोन छह खाली किया गया। इस पर जोन सात में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात रहीं अम्बी बिष्ट को तैनात किया गया है। बतादें कि अंबी बिष्ट अखिलेश सरकार में एलडीए में उपसचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके खिलाफ कई मामलों की शिकायत के बाद उन्हें फिरोजाबाद स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपना ट्रांसफर नगर निगम में करा लिया था।
जल्द ही नानी भी बनीं थीं
बतादें कि अंबी बिष्ट मुलायम सिंह यादव की समधन हैं। मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की शादी अंबी बिष्ट की लड़की अपर्णा यादव से हुई है। हाल ही में अपर्णा यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इससे घर में दोहरी खुशियां आई हैं, जहां अंबी बिष्ट नानी बनी तो वहीं अब उनको जोन छह का जोनल अधिकारी भी बना दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो