scriptलुधियाना में बाइक सवार युवक ने पुलिस जवान को गोली मारकर घायल किया | bike riders shot on a police man in ludhiana | Patrika News

लुधियाना में बाइक सवार युवक ने पुलिस जवान को गोली मारकर घायल किया

locationलुधियानाPublished: Oct 08, 2018 07:24:06 pm

Submitted by:

Prateek

दविंदर काफी दूर तक उन लोगों का पीछा करता रहा,तभी

file photo

file photo

(चंडीगढ/लुधियाना): लुधियाना में दयानन्द मेडिकल काॅलेज अस्पताल के मुख्यद्वार पर सोमवार को दो बाइक सवार युवकों में से एक ने पुलिस जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का सिपाही दविंदर सिंह दयानन्द मेडिकल काॅलेज के निकट बने नाके पर तैनात था। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां से गुजर रहे थे। दविंदर ने दोनों युवकों को रूकने का इशारा किया। युवकों के रूकने पर जवान की ओर से संबंधिक गाड़ी के कागज दिखाने की बात कही गई। इससे दोनों युवक दविंदर के साथ बहस करने लगे। बात बढ़ता देख युवक अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। दविंदर ने दोनों युवकों का पीछा किया। दविंदर काफी दूर तक उन लोगों का पीछा करता रहा। तभी दोनों में से एक युवक ने जवान पर गोली दाग दी। गोली लगने से जवान दविंदर सिंह घायल हो गया।

 

गोली लगने के बाजवूद भी दविंदर ने हिम्मत नहीं हारी। वह दोनों युवकों का पीछा करता रहा। गोली लगने के बाद थोड़ी दूर तक पीछा करने के बाद जवान ने आरोपी युवकों में एक को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। मौके से गुजर रहे लोग पुलिस और बदमाशों की इस भागदौड़ को देखकर एकाएक रूक गए। सभी पुलिस के जाबाज जवान दविंदर सिंह के जज्बे को देखकर जवान की वाहवाही करने लगे। इस घटना के बाद पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंची। दविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो