scriptचंडीगढ़ से अन्य राज्यों के लिए बस सेवा 16 सितंबर से, जानिए क्या करना होगा | Bus service from Chandigarh to other states from September 16 | Patrika News

चंडीगढ़ से अन्य राज्यों के लिए बस सेवा 16 सितंबर से, जानिए क्या करना होगा

locationलुधियानाPublished: Sep 04, 2020 07:06:02 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

 
चंडीगढ़ सीटीयू की बसें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जा सकेंगी और वहां से आ सकेंगी। मतलब अंतरराज्यीय बस सेवा पूरी तरह चालू हो जाएगी।

Memorandum submitted to the Home Minister by the Traffic Federation regarding problems in bus operations ...

बस संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर यातायात महासंघ ने गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

लुधियाना/चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से बस सेवा शुरू होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा है कि 16 सितम्बर से बस सेवा शुरू की जाएगी। चंडीगढ़ सीटीयू की बसें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जा सकेंगी और वहां से आ सकेंगी। मतलब अंतरराज्यीय बस सेवा पूरी तरह चालू हो जाएगी। बस सेवा के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने आईएसबीटी सेक्टर-17 बस स्टैंड पर चल रही सब्जी मंडी को सेक्टर-26 में फिर से शिफ्ट की जाएगी। बसों में सफर के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क लगाना होगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्यों को पत्र लिखकर 16 सितंबर से बस सर्विस शुरू करने की सूचना दी है। इस फैसले के साथ ही अन्य राज्यों की बसों को भी 16 तारीख से ही चंडीगढ़ में दाखिल होने के लिए मंजूरी मिल जाएगी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अपनाकर इन बसों को शुरू किया जाएगा। बसों की टिकटें ऑनलाइन या फिर बस में ही मिलेंगी। पूरी यात्रा के दौरान सवारियों को मास्क लगाकर रखना पड़ेगा। सभी बसें 50 फ़ीसदी सवारियों के साथ ही फिलहाल चल पाएंगी।
बता दें कि चंडीगढ़ में मार्च, 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद से ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद कर दी गई थी। इसके 3 महीने बाद ट्राइसिटी में लोकल बस सर्विस तो शुरू हो गई थी। बाकी बस सेवा बंद थी। किसी भी राज्य की बस को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं मिल रहा था। अब सभी राज्य अपनी बसों को चंडीगढ़ भेज सकेंगे। पांच माह बाद बस सेवा शुरू हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो