scriptपार्टी संस्थापक एओ हयूम को याद करे कांग्रेस:अनिल विज | Congress to remember party founder AO Hume: Anil Vij | Patrika News
लुधियाना

पार्टी संस्थापक एओ हयूम को याद करे कांग्रेस:अनिल विज

गृहमंत्री अनिल विज का ट्वीट

लुधियानाDec 28, 2019 / 05:39 pm

Chandra Prakash sain

Captain Amrinder Singh Resigns: Anil Vij compares Punjab Congress as sinking ship

Captain Amrinder Singh Resigns: Anil Vij compares Punjab Congress as sinking ship

लुधियाना/चंडीगढ़. अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ट्वीट करके कांग्रेसियों पर तंज कसा है। एक तरफ जहां समूची कांग्रेस ने शनिवार को अपना 134 वां स्थापना दिवस मनाया वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ.हयूम की तस्वीर कांग्रेसियों की भेंट की। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज व्यक्ति ने की थी। आज ऐसा क्या कारण है कि खुद को देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस ने आजतक ए.ओ.हयूम की जन्म दिवस, मृत्यु दिवस नहीं मनाया।


हरियाणा की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पंजाब की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

https://twitter.com/anilvijminister/status/1210790497716883456?ref_src=twsrc%5Etfw
यही नहीं कांग्रेसियों ने द्वारा किसी भी कार्यक्रम के दौरान ए.ओ.हयूम का चित्र नहीं लगाया जाता है। अनिल विज ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वह कांग्रेसियों को यह चित्र भेंट करते हैं जिसे वह आज पूरी तरह से भूल चुके हैं। इस अंग्रेज का चित्र प्रत्येक कांग्रेसी को अपने घर व दफ्तर में लगाना चाहिए।

Home / Ludhiana / पार्टी संस्थापक एओ हयूम को याद करे कांग्रेस:अनिल विज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो