scriptकेन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना ने फन फैलाया, तीन और की मौत | Corona havoc in Chandigarh 83 people died till date latest news | Patrika News

केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना ने फन फैलाया, तीन और की मौत

locationलुधियानाPublished: Sep 11, 2020 07:40:37 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोनावायरस ने फिर से फन फैला लिया है। एक दिन में 305 नए मरीज मिले मिले हैं।

Corona Update

Corona Update : शहर में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 287 नए पॉजिटिव, 432 की मौत

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोनावायरस ने फिर से फन फैला लिया है। एक दिन में 305 नए मरीज मिले मिले हैं। बैरी कोरोना ने तीन और लोगों की जान ले ली है। 269 मरीज ठीक हुए हैं।
मृतकों की संख्या हुई 83

चंडीगढ़ में शुक्रवार को भी कोरोना की रफ्तार जारी रही। मृतकों में सेक्टर-48 से 68 वर्षीय महिला, सेक्टर-32 से 83 वर्षीय महिला व सेक्टर-50 से 59 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। मृतक संख्या 83 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 7292 है। सक्रिय मामले 2606 हैं।
सराय को कोविड अस्पताल में बदला

चंडीगढ़ में कोरोना सकारात्मक के मरीजों को देखत हुए पीजीआई स्थित इनफोसिस की सराय को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। यहां 200 पलंग की व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि सराय को पीजाई के हवाले कर दिया गया है। साथ ही 10 हजार एंटीजेन किट की व्यवस्था की जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक और निर्णय किया है। इसके तहत सुखना झील को शनिवार और रविवार को भी खोल दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो