लुधियाना

तीन महीने बाद निहंगों ने फिर मचाता उत्पात, तलवारों से हमला

अप्रैल में पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट चुके हैं निहंग

लुधियानाJul 23, 2020 / 11:30 am

Bhanu Pratap

पटियाला। अप्रैल में पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काटने के तीन माह बाद निहंगों ने फिर उत्पात मचाया। दूसरे पक्ष पर तलवारों से हमला किया। चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अर्बन एस्टेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
क्या है घटनाक्रम

घटना थाना लाहौरी गेट के अधी आने वाले एसएसटी नगर की है। यहां एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक जगजीत सिंह दर्दी अपने प्लॉट के पिछले हिस्से में पौधे लगा रहे थे। स्थानीय निवासी कुछ व्यक्तियों ने इस पर आपत्ति की। उनका तर्क था पौधे लगाने की आड़ में कब्जा किया जा रहा है। इसके अलावा एसएसटी नगर निवासी जगजीत सिंह दर्दी और दूसरे गुट के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा भी चल रहा था। उसी मामले की रंजिश ने खूनी रूफ धारण कर लिया। दूसरे गुट की ओर से राजपुरा से कार में सवार होकर निहंग एसएसटी नगर पहुंचे। उन्होंने आते ही हमला कर दिया। यह देख महिलाएं बचाव के लिए आ पहुंची। उनकी भी निहंगों से हाथापाई हुई।
35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

घटना की सूचना मिली तो मौक पर थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज गुरप्रताप सिंह पहुंचे। पुलिस ने वकील मनप्रीत सिंह बाजवा की शिकायत पर दमदमी टकसाल राजपुरा के इंचार्ज बलजिंदर परवाना, जगजीत सिंह दर्दी, परमजीत सिंह, गुड्डू वेल्डर और 35 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। तलवारों से लैस निहंगों ने दूसरे गुट पर हमला किया था।
पहले भी हो चुका है विरोध

जहां पौधारोपण किया जा रहा था, वहां पहले भी विरोध हो चुका है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने पौधारोपण करने से मना करवा दिया था। इसी को आधार बनाकर कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। निहंग तलवारें लेकर आ गए तो मामला उल्टा पड़ गया। पौधारोपण करने पर जगजीत सिंह दर्दी के खिलाफ भी अभियोग दर्ज किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.