scriptचंडीगढ सीट पर कांग्रेस ने पवन बंसल को दिया टिकट, इन चार मौजूदा सांसदों पर पार्टी ने फिर खेला दांव | pawan bansal become congress candidate from chandigarh seat | Patrika News

चंडीगढ सीट पर कांग्रेस ने पवन बंसल को दिया टिकट, इन चार मौजूदा सांसदों पर पार्टी ने फिर खेला दांव

locationलुधियानाPublished: Apr 03, 2019 03:14:37 pm

Submitted by:

Prateek

पटियाला से फिर लडेंगी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर…
 

file photo

file photo

(चंडीगढ,लुधियाना): कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने चंडीगढ लोकसभा सीट से पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के टिकट को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही पंजाब के चार सांसदों को फिर से उनकी मौजूदा सीटों से ही चुनाव लडाने का फैसला किया।

 

केन्द्रीय चुनाव समिति ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद सुनील जाखड, लुधियाना से रवनीत बिट्टू, जालंधर से चौधरी संतोख सिंह और अमृतसर से गुरजीत औजला को ही फिर चुनाव लडाने का फैसला किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर को फिर पटियाला सीट से चुनाव लडाने का फैसला किया गया। परणीत कौर 2014 में इस सीट से चुनाव हार गई थीं। होशियारपुर सीट से विधायक राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया गया है।

 

चंडीगढ लोकसभा सीट पर पवन कुमार बंसल 2014 के चुनाव में भाजपा की किरण खैर के मुकाबले हार गए थे। पार्टी ने इस बार भी बंसल पर दावं लगाने का फैसला किया है। चंडीगढ लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए मनीष तिवारी और पंजाब के शहरी निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी दावेदार थीं। कांग्रेस ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से छह पर टिकट तय कर दिए। अभी पार्टी भटिंडा और फिरोजपुर जैसी हॉट सीटों पर प्रत्याशी तय करने पर मंथन कर रही है। पार्टी को इन सीटों पर अकाली दल प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। आनन्दपुर साहिब सीट पर मनीष तिवारी टिकट की दावेदारी में आगे चल रहे है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भटिंडा सीट से चुनाव लडने से इनकार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो