scriptराज्य सरकार का बड़ा फैसलाः हर जिले में DM Sports की तैनाती, देखें सूची | Punjab Government deputes DM Sports in all districts | Patrika News

राज्य सरकार का बड़ा फैसलाः हर जिले में DM Sports की तैनाती, देखें सूची

locationलुधियानाPublished: Sep 25, 2020 07:52:13 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पंजाब में ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की तरह ही ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजेक्ट में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किए गए हैं।

games and sports

games and sports

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए सभी जि़लों में डी.एम. (जि़ला मैंटर) स्पोर्ट्स नियुक्त करने का फ़ैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (एलिमेंट्री शिक्षा) ने डी.एम. स्पोर्ट्स तैनात करने के लिए सूची जारी कर दी है।
क्या करेंगे

इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों में खेल के मानक को ऊँचा उठाने और समूह जि़लों में खेल गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की तरह ही ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजेक्ट में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार तैनात किए गए डी.एम. स्पोर्टस जि़ला स्तर पर खेल की मॉनीटरिंग करेंगे और सुबह की सभा को प्रभावशाली बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा, अध्यापकों को सुझाव और प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निगरानी भी करेंगे। यह डी.एम. स्पोर्ट्स ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजेक्ट अधीन विद्यार्थियों का मूल्याकंन करवाएंगे और प्रत्येक स्कूल में टेलेंट हंट और सालाना एथलेटिक मीट करवाने को यकीनी बनाएंगे। इसके साथ ही यह शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के प्रशिक्षण और सेमिनार प्रोग्राम आयोजित करवाएंगे। यह गतिविधियां कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने पर करवाई जाएंगी।
इनकी हुई नियुक्ति

कुलविन्दर सिंह को अमृतसर, गुरचरन सिंह को बठिंडा, गुरमन सिंह को फरीदकोट, पंकज कम्बोज़ को फ़ाजिल्का, इकबाल सिंह रंधावा को जालंधर, सुखविन्दर सिंह को कपूरथला, रणजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, रजिन्दर सिंह को पटियाला, अरुण कुमार को पठानकोट, बलविन्दर सिंह को रूपनगर और परमवीर कौर को एस.ए.एस. नगर का डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी फिजिक़ल एजुकेशन के लेक्चरर हैं। इसी तरह सिमरदीप सिंह को बरनाला, अक्षय कुमार को फिऱोज़पुर, गुरसेवक सिंह को श्री फतेहगढ़ साहिब, इकबाल सिंह को गुरदासपुर, दलजीत सिंह को होशियारपुर, अजीत पाल सिंह को लुधियाना, गुरदीप सिंह को मानसा, इन्दरपाल सिंह को मोगा, जसवीर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर, वरिन्दर सिंह को संगरूर और कुलविन्दर कौर को तरन तारन का डी.ऐम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। ये सभी डी.पी.ई. हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो