scriptप्यार में धोखाः प्रेमिका ने जहर खाया और फेसबुक पर लाइव होकर सुनाई पूरी कहानी | Story of Love Rape Fraud Ashlil video Suicide in Jalandhar Punjab | Patrika News

प्यार में धोखाः प्रेमिका ने जहर खाया और फेसबुक पर लाइव होकर सुनाई पूरी कहानी

locationलुधियानाPublished: Jul 18, 2020 04:24:40 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

प्रेमी के बेवफा होने के बाद प्रेमिका ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या का प्रयास किया।

love.jpg

love

जालंधर/लुधियाना। पंजाब में जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे से बेवफा इश्क की खबर आ रही है। प्यार, दुष्कर्म, धोखा की खबर आ रही है। प्रेमी के बेवफा होने के बाद प्रेमिका ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेमी का नाम किशोर है।
अश्लील वीडियो वायरल करने पर पत्नी को निर्वस्त्र किया

जब प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है तो वह बिफर गई। उसने रिश्ता खत्म करने की बात कही। दोनों में खटास पैदा हो गई। इससे कुपित होकर प्रेमी बेवफा हो गया। प्रेमी ने प्रेमिकी का आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिया। इससे फिल्लौर कस्बे में हलचल मच गई। लोग चटखारे लेने लगे। इसके बाद बाद बवाल मचना ही था। लड़की के घर वाले प्रेमी के घर पहुंच गए। वहां जाकर शोर मचाया। जमकर तोड़फोड़ की। इतना नहीं है, उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करके वीडियो बना लिया। यह सब बदले की भावना से किया गया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका का एक और वीडियो वायरल कर दिया।
फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या का प्रयास

प्रेमी की हरकतों से दुखी होकर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और फेसबुक पर लाइव होकर पूरी कहानी सुनाई। आइए पढ़ते हैं लड़की ने अपने प्रेमी के बारे में क्या-क्या राज खोले- किसी ने सुनवाई नहीं की। इसी कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। युवक शादीशुदा और एक बच्चे का बाप होने के बावजूद उसके साथ झूठ बोलता रहा कि उसके साथ विवाह रचाएगा। छह साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसे युवक की सारी हकीकत पता लगी तो उससे ब्रेकअप करने के लिए कहा। इसके बाद भी दो जुलाई को जब वह घर से काम के लिए निकली तो रास्ते में मिला और उसे अपने साथ मनाली ले गया। वहां आठ दिन होटल में रखा और शारीरिक शोषण करता रहा। मेरी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। जब वह काम से शाम को घर नहीं लौटी तो घर वालों ने पुलिस को लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। आठ दिन बाद मनाली से गांव लेकर आया और यहां भी अश्लील फिल्म बनाई। इसके बाद दबाव बनाया कि पुलिस में दी शिकायत वापस ले ले। वह डर गई और परिवार वालों पर दबाव बनाकर शिकायत वापस करवा ली। इस घटना के बाद उसकी मां सदमे के कारण चल बसी। मां की मौत के बाद भी प्रेमी किशोर नहीं हटा और हर बार ब्लैकमेल कर उसे बुलाता रहा। जब उसने बात मानने से इनकार कर दिया तो उसे बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दीं।
खतरे से बाहर

जब लड़की फेसबुक पर लाइव होकर अपनी कहानी बता रह थी तो किसी ने परिवार वालों को जानकारी दी। घर वालो ने लड़की को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टर ने नाजुक हालत होने पर जालंधर भेज दिया। वह अब खतरे से बाहर है।
क्या कहना है पुलिस का

थाना प्रभारी फिल्लौर मुख्तयार सिंह ने बताया कि लड़की ने जहरीला पदार्थ निगला था लेकिन अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रेमी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोर के घर तोडफ़ोड़ व बदसलूकी करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो