scriptमंडलकारा रामपट्टी में छापामारी, कैदियों के पास से मोबाइल बरामद | Raids in Rampatti prison, seized mobile found to prisoners | Patrika News

मंडलकारा रामपट्टी में छापामारी, कैदियों के पास से मोबाइल बरामद

locationमधुबनीPublished: Oct 04, 2015 04:54:00 pm

छापेमारी में प्रशासन ने बंदियों के पास से करीब 4900 रुपएय, कैंची व पेचकस बरामद किया गया है।

police raid

police raid

मधुबनी। बिहार में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरु कर दी है। जिसके तहत पुलिस ने जेल में ऐहतियातन छापेमारी की। जिसमें कैदियों के बैरिक से पुलिस ने कुछ मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए हैं। जहां हर थाना पुलिस को चौकसी तेज करने का निर्देश दिया है, वहीं दूसरी ओर जेल से चुनाव को प्रभावित करने की संभावना को भी नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है।

शुक्रवार की अहले सुबह मंडलकारा रामपट्टी में छापामारी की गई। इस दौरान कई सामान को पुलिस ने जब्त किया है। जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण के निर्देश पर एसडीओ मो शाहिद परवेज व डीएसपी इंद्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से मंडलकारा में अहले सुबह करीब चार बजे छापेमारी की गई। इस दौरान सभी कैदी अपने अपने वार्डों में सोये हुए थे।

अचानक हुई इस छापेमारी की कार्रवाई से कैदियों में हड़कंप मच गया है। लेकिन धीरे-धीरे यह बात सामने आई कि यह प्रशासन की सामान्य छापेमारी है। प्रशासन द्वारा करीब तीन घंटे तक किए गए छापेमारी में प्रशासन ने बंदियों के पास से करीब 4900 रुपएय, कैंची व पेचकस बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा, रहिका थानाध्यक्ष प्रेम भारती, राजनगर थानाध्यक्ष विक्रम झा सहित कई पुलिस बल शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो