script

Sunny Leone के Video से वृंदावन के पुजारी नाराज कहा, बैन लगाएं नहीं तो जाएंगे कोर्ट

locationमधुबनीPublished: Dec 26, 2021 03:53:21 pm

सनी लियोन (Sunny Leone) का एक नया वीडियो एल्बम अचानक से सुर्खियों में आ गया। वीडियो एल्बम का शीर्षक है ‘मधुबन में राधिका नाचे’ है। इसके बाद से वृंदावन में हंगामा मच गया है। तमाम संतों ने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने को बैन करने और सनी लियोनी माफी मांगने को कहा है। साथ ही सरकार से ऐक्शन लेने की मांग की है। और चेताया कि नहीं तो कोर्ट जाएंगे।

सनी लियोन के नए वीडियो से वृंदावन के पुजारी नाराज कहा, बैन लगाए नहीं तो जाएंगे कोर्ट

सनी लियोन के नए वीडियो से वृंदावन के पुजारी नाराज कहा, बैन लगाए नहीं तो जाएंगे कोर्ट

मथुरा. मशहूर और हरदिल अजीज बालीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) के एक नए वीडियो एल्बम हंगामा मचा दिया है। वीडियो एल्बम का शीर्षक है ‘मधुबन में राधिका नाचे’ है। इसके बाद से सनी लियोन और नया सॉन्ग मधुबन सुर्खियों में आ गया। वृंदावन के पुजारी तो इस गाने को लेकर बहुत नाराज हैं। यह तक की गाने को बैन करने की मांग की जा रही है। सनी लियोनी पर आरोप लगा है कि, उन्होंने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने के जरिये हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से सनी लियोनी के खिलाफ एक्शन की मांग की है। कहा है कि, जल्द से जल्द मधुबन गाने को बैन किया जाये। अगर सरकार ने इन दोनों मांगों को नहीं माना, तो मदद के लिये कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाएंगे।
सनी लियोनी चर्चा में

बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों अपने नये सॉन्ग मधुबन को लेकर चर्चा में हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुए सनी लियोनी के गाने को लेकर खूब विवाद हो रहा है। वृंदावन के पुजारियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नवीनतम वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उनका नृत्य प्रदर्शन उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। वीडियो एल्बम का शीर्षक ‘मधुबन में राधिका नाचे’ (Madhuban mein Radhika naache song) है। पुजारियों ने दावा किया कि वीडियो में उनके डांस मूव्स ‘अश्लील’ हैं और इससे ब्रजभूमि की छवि खराब हुई है।
सनी लियोनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

शनिवार को एक हिंदुत्व संगठन ने भी विरोध प्रदर्शन किया और अभिनेत्री के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के सदस्यों ने भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई – एसपी मथुरा

पुलिस अधीक्षक (नगर) एम.पी. सिंह ने हालांकि कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

कलाकार सार्वजनिक माफी मांगे – योगी नवल गिरि
वृंदावन के महामंडलेश्वर योगी नवल गिरि (Sant Naval Giri Maharaj of Vrindaban) ने कहा कि ऐसे वीडियो पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और कलाकार को अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। हम ‘राधा रानी’ के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिख रहे हैं।
नृत्य वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं – मोहिनी बिहारी शरण महाराज

वृंदावन चतुर संप्रदाय के मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि नृत्य वीडियो ने पूरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। राधा रानी के नाम पर प्रचार पाने का यह सबसे सस्ता तरीका है। अगर सरकार ने आवश्यक कार्रवाई नहीं की, तो वे अदालत का रुख करेंगे।
यह भी पढ़ें

करोड़पति कबाड़ी हाजी का सील होगा बीस करोड़ रुपए का बंगला, चौंक गए

फिल्म कोहिनूर का है ये गाना –

‘मधुबन में राधिका नाचे’ इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था। इस गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। और आज भी यह गाना हर जुबां पर है। अभी पुराने गाने को रिमिक्स बनाया गया है, जिसे सनी लियोन पर फिल्माया गया है।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने बांटे एक लाख छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ –

मधुबन एक डांस ट्रैक गाना है। जिसे हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद थी कि इस साल के अंत में ये गाना धूम मचाएगा ही साल 2022 की शुरुआत भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालांकि अब ये गाना विवादों में घिर गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो