छिंदवाड़ा। तीर्थंकर महावीर भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज ने जिनधर्म प्रभावना वाहन रैली निकली।
वाहन रैली में युवतियां भी शामिल हुईं।
वाहन रैली के दौरान जगह-जगह छाछ का वितरण किया गया।
आयोजन के दूसरे दिन जैन समाज ने गोलगंज में प्रभात फेरी निकाली।
शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों ने श्रीजी की मंगल आरती, चंवर नृत्य, आराधना की।
इस दौरान हजारों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
जयघोष करते हुए मंगलगान कर जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं दी।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।