script1 नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, जिला सहकारी समितियों में नए किसानों का हो रहा पंजीयन | 122 centers will be started at the support price in mahasamund | Patrika News
महासमुंद

1 नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, जिला सहकारी समितियों में नए किसानों का हो रहा पंजीयन

नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। खरीदी 31 जनवरी 2019 तक चलेगी।

महासमुंदSep 16, 2018 / 04:51 pm

Deepak Sahu

cg news

1 नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, जिला सहकारी समितियों में नए किसानों का हो रहा पंजीयन

महासमुंद. जिले में 1 नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। खरीदी 31 जनवरी 2019 तक चलेगी। वहीं जिला सहकारी समितियों में नए किसानों का पंजीयन हो रहा है। जो किसान पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

शासन ने इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। कामन धान के लिए 1 हजार 750 रुपए, ग्रेड-ए धान के लिए 1 हजार 770 रुपए एवं मक्का के लिए 1 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। शासन की घोषणा के अनुरूप साथ में 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। इस वर्ष मक्का खरीदी के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन होगा। विगत वर्ष जिले में 1 लाख 10 हजार 221 किसानों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 9० हजार ९१७ किसानों से ५५०३९२८.८० क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष किसानों की संख्या बढ़ सकती है।

नए किसान पंजीयन कराने पहुंच रहे हैं। अभी तक १२-१५ किसानों ने बैंक में पंजीयन करा लिया है। बैंक के नोडल अधिकारी डीएल नायक ने बताया कि पंजीयन जारी है। जो किसान ३१ अक्टूबर तक धान का पंजीयन कराएंगे, वही धान बेच सकते हैं। इस बार मक्का के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन कराया जाना है। १७०० रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। ज्ञात हो कि वर्ष २०१७-१८ में जिले में २ लाख ४१ हजार ५६६ हेक्टेयर रकबे में धान फसल ली गई थी। बारिश नहीं होने फसल प्रभावित हुई।

Home / Mahasamund / 1 नवंबर से 122 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, जिला सहकारी समितियों में नए किसानों का हो रहा पंजीयन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो