scriptमहासमुंद में एक ही दिन में मिले कोरोना के 18 संक्रमित, मचा हड़कंप | 18 corona infected in one day in Mahasamund | Patrika News

महासमुंद में एक ही दिन में मिले कोरोना के 18 संक्रमित, मचा हड़कंप

locationमहासमुंदPublished: Jun 01, 2020 10:28:01 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

कोरोना के 18 पॉजिटिव प्रकरणों की पुष्टि हुई है।

People from Maharashtra and Mumbai increased the corona graph in bhilwara

People from Maharashtra and Mumbai increased the corona graph in bhilwara

महासमुंद. महासमुंद जिले में रविवार को कोरोना के 18 पॉजिटिव प्रकरणों की पुष्टि हुई है। एम्स रायपुर में जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है।

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी इसकी पुष्टि की है। 12 मामलों में 11 पुरुष एवं एक महिला शामिल है। ये सभी अन्य प्रांतों से आए है। इनमे से 5 मुंबई, 2 त्रिपुर (तमिलनाडु), 2 ओडिशा, 1 मथुरा, 1 रांची और एक व्यक्ति गरियाबंद छत्तीसगढ़ से आए हैं। वही इन सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखा गया था। वहीं शाम को 6 और मामलों की पुष्टि हुई। प्रकरणों की पुष्टि होने पर तत्कालीन सभी को रायपुर भेजा गया।

कलेक्टर गोयल ने बताया कि एम्स रायपुर से 18 लोगों के कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. इन सभी के 28 मई को सैंपल रायपुर भेजे गए थे। पॉजिटिव की जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। इन सभी लोगों के संपर्क ट्रेस किया जा रहा है। इन सभी पॉजिटिव लोगों का माना रायपुर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि यह सभी प्रवासी श्रमिक है और बाहर से आए हुए हैं। इन पॉजिटिव लोगों में से कम उम्र के संक्रमित व्यक्ति 19 वर्ष का है, वही सबसे बड़ी उम्र का व्यक्ति 54 वर्ष का है। यह दोनों ही पुरुष है। उन्होंने बताया कि इन सभी क्षेत्रों को कंटेंटमेंट जोन घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ली जाने वाली सैंपल भी बढ़ाई गई है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सहित अन्य राज्यों में जिले की स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी 7 क्षेत्र जिन्हें कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है उसकी सीमा को कमर्शियल गतिविधि स्थगित रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो