scriptपहले से आफत बने है 23 हाथी और अब बलौदाबाजार से आए 17, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी | 23 elephants trouble and now 17 come from Balodabazar | Patrika News
महासमुंद

पहले से आफत बने है 23 हाथी और अब बलौदाबाजार से आए 17, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी

पिछले दो महीने से एक दर्जन से अधिक गांव के लिए 23 उत्पाती हाथी आफत बने हुए हैं। अब बलौदा बाजार जिले से 17 हाथियों के दल की धमक ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है।

महासमुंदMay 12, 2020 / 04:57 pm

Bhawna Chaudhary

Elephant

हाथी

महासमुंद. पिछले दो महीने से एक दर्जन से अधिक गांव के लिए 23 उत्पाती हाथी आफत बने हुए हैं। अब बलौदा बाजार जिले से 17 हाथियों के दल की धमक ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। हालांकि इसमें 4 हाथियों के लोकेशन का अभी पता नहीं चला है।

वर्तमान में सिरपुर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाला दल 7 दिनों से बागबाहरा वन परिक्षेत्र विचरण कर रहा है। इनमें 19 हाथी है। वही सिरपुर क्षेत्र में बलौदा बाजार जिले से आए 17 हाथी विचरण कर रहे हैं। वन विभाग ने भी हाथियों के विचरण क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। वन अमला लगातार भ्रमण कर रहा है। 24 घंटे हाथियों पर नजर रखी जा रही है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।

वनोपज एकत्रित करने वाले ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा रहा है। बागबाहरा रेंज के रेंजर जयकांत गंडेचा ने बताया कि बागबाहरा रेंज में 19 साथी विचरण कर रहे हैं। लगातार हाथियों पर नजर रखी जा रही है। किसानों के खेत व ग्रामीणों को गांव के गलियों में घूमने से रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों से हाथियों के समूह ने गन्ना, केला आदि फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है।

किसानों की मानें तो बलोदा बाजार से आए हाथियों ने कुकराडीह बंजर में दोपहर में देखा गया। परसाडीह नाला से पानी पीकर बंजर ओर जा रहे थे। बागबाहरा क्षेत्र में गए 19 हाथियों का कुकरडीह अनुकूल अड्डा था। अब इसे बलोदा बाजार से आए हाथियों ने अपना सुरक्षित अड्डा बना लिया क्योंकि कुकरडीह बंजर आसपास भोजन व पानी से पर्याप्त इंतजाम है।

Home / Mahasamund / पहले से आफत बने है 23 हाथी और अब बलौदाबाजार से आए 17, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो