scriptये पौधा चमका देगा आपकी किस्मत, घर या दफ्तर में लगाना है बहुत ही लाभकारी | Bamboo Plant Beneficial to keep in home Office Vastu Tips | Patrika News

ये पौधा चमका देगा आपकी किस्मत, घर या दफ्तर में लगाना है बहुत ही लाभकारी

locationमहासमुंदPublished: Nov 19, 2019 04:00:20 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है।

ये पौधा चमका देगा आपकी किस्मत, घर या दफ्तर में लगाना है बहुत ही लाभकारी

ये पौधा चमका देगा आपकी किस्मत, घर या दफ्तर में लगाना है बहुत ही लाभकारी

बांस को वास्तु में शुभता का प्रतीक माना गया है। इसके उपयोग से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सकारात्मकता के साथ धन वृद्धि भी होने लगती है। वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है।

बांस का पौधा लगाने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है क्योंकि यह पौधा धन को अपनी तरफ खींचता है।

बांस का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता पैदा होती है। पति-पत्नी, के बीच खुशहाली रहती है और प्यार बढ़ता है।

बांस का पौधा घर या ऑफिस में लगाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देता।

इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह जितना ज्यादा फलता फूलता है उतना ही आपका समय अच्छा रहता है। इसे घर में लगाते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह बच्चों की पहुंच से दूर हो किसी ऊंचे स्थान पर इसे लगाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो