scriptव्यापारियों को फूल मालाएं देकर की भारत बंद को सफल बनाने की अपील, दोपहर बाद खुली दुकानें | Bharat band in Mahasamund Chhattisgarh | Patrika News

व्यापारियों को फूल मालाएं देकर की भारत बंद को सफल बनाने की अपील, दोपहर बाद खुली दुकानें

locationमहासमुंदPublished: Sep 11, 2018 03:36:51 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की

bharat band

व्यापारियों को फूल मालाएं देकर की भारत बंद को सफल बनाने की अपील, दोपहर बाद खुली दुकानें

महासमुंद. पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। हालांकि, दोपहर बाद शहर की कुछ दुकानें खुल गई। वहीं सोमवार की सुबह पेट्रोल के दाम में 23 पैसे की वृद्धि हुई। अब पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल में 22 पैसे बढ़ोतरी हुई, अब इसकी कीमत प्रतिलीटर 77.32 रुपए तक पहुंच गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि को रोकने में अक्षम है। जिससे देश में महंगाई बढ़ गई है। आम जनता इस महंगाई में झुलस रही है। इसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने १० सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया था। इसके मद्देनजर शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बाइक में घूम-घूम कर भारत बंद के लिए समर्थन मांगा। बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को स्वस्फूर्त बंद रखा।

bharat band

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो