scriptबीजेपी की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, कहा- 15 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा | BJP's District Working Committee meeting in Mahasamund CG | Patrika News

बीजेपी की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, कहा- 15 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

locationमहासमुंदPublished: Jan 22, 2019 04:38:42 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में हुई।

cg news

बीजेपी की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, कहा- 15 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में हुई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रीतम दीवान आदि ने पूजा-अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने बैठक की प्रस्तावना बताते हुए कहा कि छग प्रदेश के चुनावी परिणाम आशानुरूप नहीं आए। फिर भी कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं हैं और आने वाले लोकसभा चुनावों की परिस्थितियां अलग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनता में उत्साह की लहर है। साथ ही कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार के जनहित के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने वाले हैं।
बैठक भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छग में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल करते हुए विकास का इतिहास बनाया। भाजपा की सरकार में किसानों की आर्थिक दशा में धीरे-धीरे सुधार आया था, लेकिन कांग्रेस ने त्वरित लाभ का लोक लुभावना घोषणा पत्र जारी कर चुनावी लाभ ले लिया और अभी भी घोषणा पत्र को पूरा कर पाना असंभव प्रतीत हो रहा है। सभी किसान भाइयों का कर्जमाफी का दावा करने वाली कांग्रेस ने चुनाव जीतने के बाद अघोषित सीमाएं तय कर दी।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी
शराबबंदी सहित बेरोजगारी भत्ते और अन्य लोक लुभावने घोषणा को अंजाम तक पहुंचने का इंतजार प्रदेश की जनता कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करते हुए सवन्नी ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वभाविक प्रक्रिया है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सवन्नी ने बताया कि 26 जनवरी को कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर दीप जलाना, रंगोली सजाना, 10 जनवरी से 10 फरवरी तक विधानसभा स्तर पर युवा संसद, 11 फरवरी समर्पण दिवस, जिला मंडल, बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त करना, बुद्धिजीवी सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, शक्ति केंद्र सम्मेलन क्लस्टर स्तर पर, 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा घर भाजपा का घर सहित अन्य कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्पन्न होंगे। बैठक में श्याम तांडी, मोनिका साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, गोपा साहू, माधव टांकसाले, मोती साहू, राकेश चंद्राकर, नारेंद्र गिरी, संदीप घोष, कौशिल्या बंसल, निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, प्रकाश चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो