scriptएयरगन सुधारते समय अचानक चली गोली, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत | Bullet fired while improving air gun polytechnic student dies | Patrika News

एयरगन सुधारते समय अचानक चली गोली, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत

locationमहासमुंदPublished: Dec 05, 2020 10:35:10 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत बोइरडीह गांव में एयरगन सुधारते समय अचानक गोली चल जाने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई।

death.jpg

Death

अरेकेल (बसना). छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत बोइरडीह गांव में एयरगन सुधारते समय अचानक गोली चल जाने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोली उसके सीने में लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र लंबोदर प्रधान (25) पिता विद्याधर प्रधान दुर्ग के पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। लॉकडाउन के कारण अप्रैल से वह मामा के घर बोइरडीह में रह रहा था। पॉलिटेक्निक का छात्र होने के कारण उसे मोबाइल व अन्य मशीनरी सुधारने का शौक था। शुक्रवार को वह एयरगन सुधार रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली लंबोदर प्रधान के सीने में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद उसे रसोड़ा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने लंबोदर की गंभीर हालत को देखते हुए बसना अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर का कहना है कि परिजनों के द्वारा एयरगन से गोली चलने की बात बताई है। मामला कायम कर लिया है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो