script

एक बार फिर गांव पहुंचा हाथियों का दल, फसलों को किया बर्बाद

locationमहासमुंदPublished: Mar 11, 2019 04:19:23 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया।

farms

एक बार फिर गांव पहुंचा हाथियों का दल, फसलों को किया बर्बाद

महासमुंद. सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया। शनिवार-रविवार की रात हाथियों का दल गढ़सिवनी पहुंचकर केला की फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं दो दिन पहले खड़सा में किसानों की रबी फसल को रौंद डाला था। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों को वन विभाग काबू नहीं कर पा रहा है।
हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि शनिवार-रविवार हाथियों का दल ग्राम गढ़सिवनी पहुंचा और किसान इंद्रकुमार के खेत व बाड़ी में लगी फसलों को तहस-नहस कर दिया है। रात में अन्य किसानों की रबी फसल को भी रौंद दिया है। सिन्हा ने बताया कि जंगली हाथी अब खेतों में हरियाली देख वापस आ गए हैं। रात में हाथियों का दल गांव में प्रवेश करता है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। दो-तीन दिन पूर्व १८ हाथी का दल ग्राम खड़सा पहुंचा। मन्नू राम, यादराम, शम्भू यादव व ईश्वर पटेल के कई एकड़ में लगी धान की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया था।

किसान हुए भयभीत

हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि अभी जंगली हाथियों का दल कुकराडीह बंजर में विचरण कर रहा है। हाथियों की आमद से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत है। किसान कृषि कार्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं तेंदूपत्ता तोड़ाई करने वाले मजदूर भी। हाथियों का दल कभी भी गांव में पहुंच जाता है

ट्रेंडिंग वीडियो