मिली जानकारी के अनुसार सोनी परिवार अपनी कार से रायपुर से बलौदा बाजार घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार पिकअप में जा टकराई।यह हादसा इतना भयानक था की कार सवार पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो बेटियां और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार के जोगेंद्र सोनी (57) गीता सोनी (54) तथा आयुषी सोनी (22) नुपुर सोनी (20) कार में सवार थे। घटना रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पिकअप चालक नंद किशोर शर्मा भिलाई की रहने वाला है।