scriptहिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण बदला राज्य का मौसम, बढ़ सकती है ठंड | Chance of changes in Chhattisgarh weather due to snowfall in Himalaya | Patrika News

हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण बदला राज्य का मौसम, बढ़ सकती है ठंड

locationमहासमुंदPublished: Nov 09, 2018 03:49:49 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

. हिमालय में पिछले सप्ताहभर से हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में कमी आने की संभावना है

CGNews

हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण बदला राज्य का मौसम, बढ़ सकती है ठंड

महासमुंद. हिमालय में पिछले सप्ताहभर से हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में कमी आने की संभावना है। शहर के न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ेगी। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में शुष्कता आने के साथ ठंड बढ़ सकती है। वहीं मध्यप्रदेश के आस-पास चक्रवात भी बन रहा है। इसकी वजह से आसमान में लगातार बादल आ रहे हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। शरद पूर्णिमा के बाद से ही ठंड का अहसास हो रहा है। दिसंबर महीने में अच्छी ठंड पड़ेगी।
CGNews
पश्चिमी हिमालय में पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। जिसके कारण कई इलाकों में बिना मौसम बर्फबारी और बारिश शुरू हो चुकी है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के भी कुछ क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड
ग्रामीण क्षेत्रों ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है। लोग रात में स्वेटर व शॉल पहन कर निकल रहे हैं। स्वेटर, कोट, शॉल ज्यादा बिक रहे हैं। ठंड बढ़ते की गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो