scriptराज बब्बर ने CM पर साधा निशाना, कहा- डॉक्टर को प्रदेश की जिम्मेदारी देने से विकास पहुंचा ICU में | Chhattisgarh Election: Raj babbar allegation on CM Raman singh in CG | Patrika News

राज बब्बर ने CM पर साधा निशाना, कहा- डॉक्टर को प्रदेश की जिम्मेदारी देने से विकास पहुंचा ICU में

locationमहासमुंदPublished: Nov 10, 2018 01:33:46 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

स्टार प्रचारक राज बब्बर ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाया

CGNews

राज बब्बर ने CM पर साधा निशाना, कहा- डॉक्टर को प्रदेश की जिम्मेदारी देने से विकास पहुंचा ICU में

महासमुंद. कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्ष पूर्व एक डॉक्टर को इस प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी।
वर्तमान में विकास व स्वास्थ्य की सेवाएं आईसीयू में चली गई। राशन की दुकान में राशन नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं, चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं है। हजारों की तादाद में रोजगार खाली है सरकार के पास, लेकिन इन बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने एक रोजगार खोला है, घर-घर शराब की दुकान और घर-घर शराबी पैदा की है। कृषि प्रधान जिला होने के बावजूद किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
पहले शहरों में 700 रुपए टैक्स अदा किया जाता था, अब 25 रुपए हो गई है। अब पीएम आवास के बाद करों में बढ़ोतरी कर 3500 रुपए लिया जाएगा, जो दूर नहीं है। राज बब्बर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित किया और उत्साहवर्धन किया। सभा के दौरान आलोक चंद्राकर, अमरजीत चावला, हरदेव सिंह ढिल्लो, जसबीर सिंह, लता कैलाश, लक्ष्मी देवांगन, अमन चंद्राकर, विजय साव, प्रमोद चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, भरत ठाकुर, आकाश निषाद, दाउ लाल चंद्राकर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो