scriptChhattisgarh farmer : sows paddy on the roof of house in Mahasamund | एक किसान ऐसा भी.. छत पर उगा दिए धान-मक्का जैैसी कई फसलें, 27 साल से कर रहे खेती | Patrika News

एक किसान ऐसा भी.. छत पर उगा दिए धान-मक्का जैैसी कई फसलें, 27 साल से कर रहे खेती

locationमहासमुंदPublished: Jul 30, 2023 05:02:19 pm

Chhattisgarh farmer Story :पिछले साल जवाफुल व दुबराज की खेती की थी। डेढ़ क्विंटल धान का उत्पादन हुआ। बिसाई खेतिहर किसानों को फसल लेने और रोगों से बचाने की नई तरकीब भी सिखा रहे हैं

mahasamund_kisan__.jpg
जितेंद्र सतपथी@ महासमुंद. Chhattisgarh farmer Story: महासमुंद के किसान भागीरथी प्रसाद बिसाई ने अपने घर को ही अनुसंधान केंद्र बना लिया है। वे बीते 27 वर्षों से छत पर ही अनाज की खेती कर रहे हैं। पिछले साल जवाफुल व दुबराज की खेती की थी। डेढ़ क्विंटल धान का उत्पादन हुआ। बिसाई खेतिहर किसानों को फसल लेने और रोगों से बचाने की नई तरकीब भी सिखा रहे हैं। इस साल उन्होंने जवाफुल धान की खेती की तैयार कर ली है। हर साल खरीफ सीजन में करीब डेढ़ से दो क्विंटल जवाफुल या दुबराज की फसल लेते हैं। सिंचाई के लिए छत पर पाइपलाइन बिछा दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.