scriptभड़का गुस्सा, CM ममता बनर्जी को सबक सिखाने भाजपाई करेंगे ये काम | chhattisgarh's BJP workers will send postcard to Mamata Banerjee | Patrika News

भड़का गुस्सा, CM ममता बनर्जी को सबक सिखाने भाजपाई करेंगे ये काम

locationमहासमुंदPublished: Jun 06, 2019 06:31:37 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

* पश्चिम बंगाल में हुए विवाद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा ने दिखाया गुस्सा

Mamata Banerjee

भड़का गुस्सा, CM ममता बनर्जी को सबक सिखाने भाजपाई करेंगे ये काम

महासमुंद। जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा कार्यकर्ताओं पर की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही और रामभक्तों के विरूद्ध किए जा रहे अनर्गल टिप्पणी के विरोध में पोस्ट कार्ड भेजकर विरोध जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि भारत देश हिंदुओं की कर्म भूमि है और भारत देश की धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक भगवान श्रीराम हैं।
जिलाध्यक्ष ने चर्चा करते हुए कहा अपनी भूमि अपने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हम सबका अधिकार है, लेकिन ये हमारा दुर्भाग्य है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिक अधिकारों को अपने व्यक्तिगत पक्षपात के चलते जय श्री राम का नारा लगाने वाले राष्ट्रवादी नागरिकों के ऊपर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करना प्रारंभ कर दिया है, जो निंदनीय है।
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में बंगाल की मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश का वातावरण निर्मित हो रहा है, जो कभी भी आक्रमक रुख ले सकता है। उन्होंने भी वन्देमातरम और जय बंगला लिखे हुए पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री को प्रेषित करना प्रारंभ किया है, जिससे हम सब को कोई आपत्ति नहीं है।
अनेकता में एकता की मिसाल भारत देश में ही देखने को मिलता है और इसे खण्डित करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। महासमुंद जिले में इस कार्यवाही के विरोध में लगातार अभियान चलाकर 50 हजार पोस्ट कार्ड कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी को सदबुद्धि देने के साथ भगवान श्री रामजी के जयकारे लिखकर बंगाल के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो