scriptजीवन बचाने की पहल: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पोता बना कोरोना सेनानी, 5 हजार मास्क बनाकर किया निशुल्क वितरण | CoronaVirus: freedom fighter grandson making 5 thousand masks | Patrika News

जीवन बचाने की पहल: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पोता बना कोरोना सेनानी, 5 हजार मास्क बनाकर किया निशुल्क वितरण

locationमहासमुंदPublished: Apr 08, 2020 12:30:24 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पुरानी बस्ती महासमुंद निवासी टेलर शेषनारायण नामदेव ने भी 5 हजार से अधिक कपड़े का मास्क बना कर नागरिकों को वितरण करने का कार्य कराया है।

महासमुंद. कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोग एकजुटता के साथ खड़े हैं। वही जिला मुख्यालय पुरानी बस्ती महासमुंद निवासी टेलर शेषनारायण नामदेव ने भी 5 हजार से अधिक कपड़े का मास्क बना कर नागरिकों को वितरण करने का कार्य कराया है।

उल्लेखनीय है कि शेष नारायण नामदेव कलेक्टर सुनील कुमार जैन से कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर उनके द्वारा बनाए गए लगभग 300 में उपलब्ध कराई गई। नामदेव ने बताया कि उनके दादा स्वंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी प्रेरणा लेकर वे कोरोना वायरस के संक्रमण के लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क बनाकर निशुल्क वितरित करने का कार्य कर रहे हैं।

उनके द्वारा नगर पालिका परिषद, महासमुंद पार्षदों को 100-100 मस्क उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह महासमुंद विकासखंड के 15 सरपंचों को 100-100 मास्क बना कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को 500 मास्क उपलब्ध कराया गया ताकि जरूरतमंदों को वितरित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आम नागरिक,पुलिस राहगीरों, जरूरतमंदों को वितरित कर अन्य प्रकार की सावधानियां बरतने की अपील करते हैं।

इस कार्य में उन्हें अपनी चाची, छोटे भाई, दुकान के वर्कर लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है और साथ ही उन्हें मास्क बनाने के लिए योगेश जैन द्वारा कपड़ा उपलब्ध कराया जाता है। कलेक्टर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए काफी सराहना की गई। जिले में संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव प्रयास की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो