महासमुंद

कांग्रेस नेता की घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में इन दो बड़े नामों का जिक्र

Crime in Mahasamund: उसका शव (Dead body) घर के छत पर बने शेड में लटक (Suicide) रहा था। लोगों ने तत्कात इसकी सूचना (Mahasamund police) पुलिस को दी

महासमुंदJul 27, 2019 / 03:53 pm

चंदू निर्मलकर

कांग्रेस नेता की घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में इन दो बड़े नामों का जिक्र

महासमुंद. यहां के एक कांग्रेस नेता (Congress leader) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसकी पत्नी छत पहुंची तो फांसी के फंदे पर पति की लाश को लटकता देख हैरान (Crime in Mahasamund) रह गई। चीख पुकार के बाद पहुंचे रहवासियों ने देखा कि उसका शव (Dead body) घर के छत पर बने शेड में लटक (Suicide) रहा था। लोगों ने तत्कात इसकी सूचना (Mahasamund police) पुलिस को दी।
 

खबरों के अनुसार पहला बिलाईगढ़ के रहने वाले नितेश सिघानिया और दूसरा रायपुर के सुशील अग्रवाल का जिक्र किया है। पेशे से ये दोनों भी ठेकेदार है और मृतक इन्ही के साथ काम करता था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने इन्हीं दोनों को अपने आत्महत्या का जिम्मेदार सुसाइड नोट में बताया है। करीब चार करोड़ रूपए के लेने देन का मामला हो सकता है। फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि मृतक लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था। जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर भी था और ठेकेदारी का काम करता था।

…और भी है कांग्रेस से जुड़ी ढेरों ख़बरें

Hindi News / Mahasamund / कांग्रेस नेता की घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में इन दो बड़े नामों का जिक्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.