script

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कराया धान का वजन, दिया ये निर्देश

locationमहासमुंदPublished: Jan 05, 2019 05:22:26 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

निरीक्षण के दौरान कलक्टर जैन ने धान संग्रहण केन्द्र तुमाडबरी पहुंचकर धान संग्रहण और उसके उठाव का निरीक्षण किया।

cg news

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कराया धान का वजन, दिया ये निर्देश

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद कलक्टर सुनील कुमार जैन ने महासमुंद विकासखंड के धान संग्रहण केंद्र तुमाडबरी, बेमचा धान उपार्जन केंद्र, भोरिंग धान उपार्जन केन्द्र, नरतोरा धान खरीदी केन्द्र, मणीकंचन केन्द्र, आदर्श ग्राम पंचायत बेमचा का निरीक्षण, तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तुमगांव प्री-मैट्रिक बालक आदिवासी बालक छात्रावास, नगर पंचायत तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग का निरीक्षण किया।
वहीं उन्होंने उप तहसील कार्यालय पटेवा, जनपद पंचायत महासमुंद एवं अनुविभागीय कार्यालय राजस्व तथा तहसीलदार कार्यालय महासमुंद का निरीक्षण किया। इस दौरान इस दौरान अपर कलक्टर आलोक पाण्डेय, एसडीएम सुनील कुमार चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसबी मंगरूलकर, खाद्य अधिकारी अजय यादव, सिंचाई विभाग के ईई आरएस कोष्ठा, लोक निर्माण विभाग के आरके खाम्हरा आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलक्टर जैन ने धान संग्रहण केन्द्र तुमाडबरी पहुंचकर धान संग्रहण और उसके उठाव का निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां लगभग 35 लाख कट्टा धान रखने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
उन्होंने साफ-सुथरा धान खरीदने और गुणवत्तापूर्वक धान लेने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने संग्रहित धान का उठाव मिलर्स द्वारा करने के भी निर्देश दिए। भोरिंग धान उपार्जन केन्द्र में उन्होंने अपने समक्ष धान का वजन भी कराया और साफ-सुथरा धान खरीदने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। नरतोरा धान खरीदी केन्द्र का भी कलक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र में अच्छे गुणवत्तायुक्त धान नहीं होने पर धान जब्ती के निर्देश तसीलदार को दिए गए। इसके तहत तहसीलदार भागीरथी खाण्डे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष तिरिथ बाई पति भीखारीराम से 70 बोरी एवं शिवलाल पिता रामभरोसा से 108 बोरी धान जब्त किया गया।
तहसीलदार कार्यालय का किया निरीक्षण
कलक्टर ने जनपद कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ महासमुंद आभा तिवारी के साथ वहां की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के साथ लेखा कक्ष व मीटिंग कक्ष को भी देखा और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। फिर महासमुंद के अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अुनविभागीय अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, तहसीलदार भागीरथी खाण्डे, नायब तहसीलदार गोविंद कुमार सिन्हा, देवेन्द्र नेताम, नीता आलसरे से राजस्व से संबंधित प्रकरणों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अनुविभागीय न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय का भी निरीक्षण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो