scriptआर्थिक जनगणना: 2 लाख 76 हजार घर और प्रतिष्ठानों का सर्वे पूरा, 20 फीसदी ही बाकी | Economic census: Survey of 2 lakh 76 thousand houses completed | Patrika News

आर्थिक जनगणना: 2 लाख 76 हजार घर और प्रतिष्ठानों का सर्वे पूरा, 20 फीसदी ही बाकी

locationमहासमुंदPublished: Jan 08, 2020 03:28:22 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

महासमुंद जिले में अब तक 2 लाख 76 हजार 806 घर व प्रतिष्ठानों का आर्थिक सर्वे हो चुका है। जबकि, लक्ष्य 3 लाख 48 हजार 494 है।

आर्थिक जनगणना: 2 लाख 76 हजार घर और प्रतिष्ठानों का सर्वे पूरा, 20 फीसदी ही बाकी

आर्थिक जनगणना: 2 लाख 76 हजार घर और प्रतिष्ठानों का सर्वे पूरा, 20 फीसदी ही बाकी

महासमुंद. महासमुंद जिले में अब तक 2 लाख 76 हजार 806 घर व प्रतिष्ठानों का आर्थिक सर्वे हो चुका है। जबकि, लक्ष्य 3 लाख 48 हजार 494 है। वहीं सर्वे के मामले में महासमुंद जिला प्रदेश में अभी भी चौथे स्थान पर है। सर्वे का कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो गया है। 20 प्रतिशत शेष है।


गौरतलब है कि आर्थिक गतिविधियों सहित सभी आर्थिक इकाइयों और प्रतिष्ठानों की गणना हो रही है। सर्वे में लगभग 381 च्वाइस सेंटर के 872 कर्मचारी गणना कार्य कर रहे हैं। जिला सांख्यिकी विभाग की ओर से उद्योग, छोटे उद्यमी, दुकानों और कारखानों, रोजगार से संबंधित सूचना, स्वामित्व, वित्त प्रबंधन आदि की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मोबाइल के माध्यम से डाटा को अपलोड किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो